नोहर: उप जिला चिकित्सालय की बड़ी कामयाबी….

टीमवर्क की मिसाल: नोहर अस्पताल में 350 शुगर, खून की कमी के बीच बच्चेदानी का ऑपरेशन सफल:-

राजस्थान: नोहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय की टीम ने गंभीर परिस्थितियों में बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन कर एक महिला मरीज को नया जीवन दिया है। चिकित्सकों की सतर्कता और टीमवर्क से यह उपलब्धि हासिल हुई।

350 ब्लड शुगर, एनीमिया फिर भी सफल सर्जरी:-

महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका चौधरी ने बताया कि मरीज का ब्लड शुगर स्तर 350 था। इसके साथ ही खून की कमी यानी एनीमिया तथा अत्यधिक ब्लीडिंग जैसी जटिल परिस्थितियां थीं। इसके बावजूद सावधानीपूर्वक ऑपरेशन किया गया।डॉ. चौधरी ने कहा कि यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पूरी मेडिकल टीम की सतर्क निगरानी, सही निर्णय और समन्वित प्रयासों से सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

टीमवर्क रहा अहम: डॉ. मोनिका चौधरी:-

डॉ. चौधरी के अनुसार कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। ऐसे जटिल मामलों में टीमवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अस्पताल की इस सफलता को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सकारात्मक उपलब्धि माना जा रहा है।

रिपोर्टर – मनोज कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD