शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती…

कैफे-रेस्टोरेंट पर सख्ती: बंद केबिन और गंदे किचन पर कार्रवाई का आदेश, सीसीटीवी अनिवार्य:-

शाहजहांपुर: जनपद में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैफे, रेस्टोरेंट और ढाबों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब इन जगहों पर बंद केबिन, कमरे या पर्दे पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, किचन में गंदगी, कॉकरोच या चूहा मिलने पर प्रतिष्ठान सीज़ होंगे और दोबारा गलती पर स्थायी बंदी की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निरीक्षणों की संख्या बढ़ाने और ऑर्गेनिक बताकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, हाइजीन और किचन स्वच्छता की जांच और निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

शाहजहांपुर में कैफे-रेस्टोरेंट के लिए नए नियम, सीसीटीवी जरूरीः-

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने 15 जनवरी तक सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और लगभग 15 दिन का बैकअप रखने के निर्देश दिए हैं। नारकोटिक औषधियों की जांच तेज करने और औषधि लाइसेंस व्यवस्था को ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD