कदौरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास प्रदर्शनी, सरकारी योजनाओं की जानकारी:-

जालौन: रविवार को कदौरा नगर के मेला मैदान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर जनपद जालौन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन और नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने मेले को सामाजिक समरसता, मनोरंजन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने वाला बताया। नगर पंचायत द्वारा मेले में आने वाले दुकानदारों और नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
जनपद जालौन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यह प्रदर्शनी कदौरा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का एक अच्छा माध्यम है। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा कि यह प्रदर्शनी कदौरा के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है।
रिपोर्टर – समीर मंसूरी
