बहराइच में हिंदू एकता का संदेश…

हिंदू समाज के एकता के लिए राष्ट्रीय हिंदू रक्षक परिषद का आयोजन:-

बहराइच: राम जानकी मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सनातन धर्म की रक्षा करना था। राष्ट्रीय हिंदू रक्षक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि हिंदू समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं और हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना होगा।

कार्यक्रम में शहर विधायक अनुपमा जायसवाल, महाराजा सुहेलदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा विक्रम सिंह, राष्ट्रीय सचिव मुकेश सनातनी, आईबीएन श्रीवास्तव, सदेव गुप्ता, सदा शंकर श्रीवास्तव, उमाकांत सनातनी, और श्रीमती शशि पूजा सिंह ने भाग लिया।

लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, और गौ हत्या के खिलाफ आवाज उठाई गई:-

वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी होगी। उन्होंने लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर चिंता जताई और कहा कि इनका मुकाबला करने के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा।

हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी होगी:-

राकेश कुमार दुबे ने कहा कि जब हिंदू एक हो जाएंगे, तब राम राज्य फिर आएगा। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हों और किसी भी प्रकार के हमले का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD