विराट हिंदू सम्मेलन: पंछी देवी ने दिया आध्यात्मिक व राष्ट्र संदेश…

स्वामी कल्यानानंद महाविद्यालय में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, पंछी देवी ने दिया आध्यात्मिक व राष्ट्र संदेश:-

हरदोई: न्यौरादेव में पांच संकल्पों के माध्यम से हिंदू समाज को अपनी पहचान राष्ट्र भाव और संस्कृति के प्रति जागरूक और संगठित करने के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चल रहे कार्यक्रमों के तहत स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय न्याैरादेव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी प्रज्ञा भारती” पंछी देवी” उपस्थित रहीं। आरएसएस के वक्ताओं में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुभाष जी, जिला प्रचारक अनिल जी, विभाग संघ चालक शिव स्वरूप जी, संजीव खरे आदि उपस्थित रहे।

विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और मंचासीन अतिथियों के स्वागत और परिचय से हुआ। स्वागत के क्रम में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन सिंह ने साध्वी पंछी देवी का स्वागत किया। कात्यायनी पीठाधीश्वर शाहाबाद का अवनीश द्विवेदी, दिवाकर शास्त्री रामायणी का यशवर्धन सिंह, अनूप ठाकुर जी महाराज रामायणी का हृदयेश वर्धन सिंह, नायाब सिंह सरदार का राजवर्धन सिंह राजू, सरदार हरपाल सिंह का विश्राम राजपूत,डॉक्टर रामदीन यादव का अक्षतानंद मिश्रा, पुष्पा देवी वर्मा का पल्लवी सिंह, हर्षवर्धन सिंह का हेमंत सिंह एडवोकेट ,सुनीता सिंह का मृदुल जी, सुभाष जी प्रचारक का जसपाल जी, बाल शास्त्री का हिमांशु गुप्ता और साध्वी पंछी देवी का स्वागत राजेश सिंह प्रधान नेवादा,उदय कुमार सिंह,अनुराग द्विवेदी अन्नू ,राजकुमार सिंह प्रवक्ता और विमलेंद्र सिंह ने किया स्वागत गीत कुंती के द्वारा और एंजेल गीत समेत दुर्गा स्तुति की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।

पंछी देवी ने दिया हिंदू समाज को पांच संकल्पों का संदेशः

मुख्य वक्ता सुभाष जी ने उपस्थित समुदाय से पांच संकल्पों के माध्यम से हिंदू समाज समाज को अपनी पहचान राष्ट्र भाव और संस्कृति के प्रति जागरूक और संगठित होने की अपील की। जातीय विद्वेषता ,मनुष्य मनुष्य में भेद को दूर कर समरसता की ओर बढ़ना है हमें चिंतन करना होगा कि वृद्ध आश्रम का समाज में खुलना कितने भयावह स्थिति को दर्शाता है। जिला प्रचारक अनिल जी ने युवाओ से कहा कि पांच संकल्प कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण ,सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन और स्वदेशी भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें।

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का अपने में समाहित करे। विख्यात आध्यात्मिक वक्ता पंछी देवी ने राष्ट्र प्रेम और संस्कारों के प्रति समाज को चेताया और कहा कि सनातन संस्कृति एक वैश्विक चिंतन है जो सबके कल्याण की कामना करता है इसे जानने ,समझने और अपने आप में आत्म सात करें। उद्बोधन के पश्चात भारत माता के चित्रों को वितरित किया गया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।समरसता भोज में आए हुए लोगों ने भोजन किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख बावन,वरिष्ठ समाजसेवी सिंह राजू,श्रीकृष्ण शास्त्री, अनूप ठाकुर जी महाराज भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता अनुराग द्विवेदी अन्नु,अरुण मिश्रा प्रधान ककवाही,कर्मवीर सिंह चौहान,गौरव भदौरिया प्रधान नेवादा राजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी,आशीष सिंह सोमवंशी,मुकेश सिंह सोमवंशी, उदय कुमार सिंह,पवन सिंह काशीपुर,जसपाल सिंह,अमित सिंह,राज कुमार सिंह आकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रामजी शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD