नोएडा हादसा: प्रियंका तोमर के साथ हुई अन्याय, कार्रवाई की मांग…

ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रियंका तोमर गंभीर रूप से हुई घायल, प्रशासन पर उठे सवालः-

नोएडाः 23 जनवरी 2026 को नोएडा में कानून व्यवस्था की ड्यूटी निभा रहीं महिला पुलिसकर्मी प्रियंका तोमर एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की अर्टिगा कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में पर्थला गोल चक्कर की तरफ से हिंडन नदी पार करते हुए तिगरी गोल चक्कर जा रही थी। जिसने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को चम्पारण होटल के पास जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका तोमर की टांग बुरी तरह टूट गई।

मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सर्जरी कर कई टांके लगाए गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है और लंबा आराम बताया जा रहा है।

कार्रवाई पर उठे सवालः-

इस हादसे के बाद कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद अब तक दोषी वाहन चालक के खिलाफ कोई ठोस पुलिस कार्रवाई सामने नहीं आई है। न एफआईआर में सख्त धाराएं जोड़ी गईं, न ही रॉन्ग साइड वाहन चलाने की गंभीरता को लेकर कोई जवाबदेही तय हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है— जब कानून की रक्षा करने वाली पुलिसकर्मी को ही न्याय नहीं मिल पा रहा, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा कैसे किया जाए?

जनता और सामाजिक संगठनों की मांगः-

रॉन्ग साइड वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच, घायल पुलिसकर्मी को उचित मुआवजा और विभागीय संरक्षण, यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक ढिलाई का जीता-जागता उदाहरण बन गई है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD