श्रावस्ती में गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन…

गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का सफल आयोजन, लोगों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में जांच और दवाइयां:-

श्रावस्ती: “गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा” का समापन हुआ। जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में लोगों को जांच, परामर्श और दवाइयां दी गईं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि सरकार और सामाजिक संगठन स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

अपर्णा यादव ने स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों को किया सम्मानित:-

इस मौके पर अपर्णा यादव ने स्वास्थ्य मेले में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए सरकार और सामाजिक संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत लखनऊ सहित विभिन्न संस्थानों से आए चिकित्सकों ने भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए। अंतिम दिन भिनगा में आयोजित विशाल स्वास्थ्य मेले में मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मेले में बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस, स्तन कैंसर की जांच के साथ महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता एवं मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहेः-

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD