अकबरपुर इटौरा में बिजली चेकिंग अभियान, ग्रामीणों को ब्याज में 100% छूट:-

जालौन: इस अभियान के दौरान बकाया बिजली बिलों को लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई विभाग की ओर से ब्याज दर पर 100/. प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में संतोष देखने को मिला अभियान के तहत उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का निस्तारण करें जिन उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान करना संभव नहीं है। वहीं उनके लिए किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी इस चेकिंग अभियान का संचालन अंकित साहनी व उनकी टीम प्रवीण कुमार प्रवेश यादव सहित पूरी टीम द्वारा किया गया।
वहीं टीम ने ग्रामीणों को बिजली से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी तथा समय पर बिल भुगतान करने के लिए प्रेरित किया।वहीं ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि समय पर बिल जमा ना करना कानूनी अपराध है अधिक बकाया होने के कारण कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ब्याज में 100% छूट मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और बकाया बिल चुकाने में आसानी होगी। वही ग्रामीणों को बताया कि जो व्यक्ति पूरा बिल जमा नहीं करते तो उसके लिए किश्तों द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जेयी अंकित साहनी ने लोगों से बात चीत की और बिजली बिल का सिलसिला जारी किया जिससे लोगों को बड़ी छूट का लाभ उठा सकें और वहीं यह भी कहा कि नियमों का पालन करें अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो नियमों का उल्लंघन ना करें नहीं तो कार्यवाही के पात्र होंगे।
रिपोर्टर – समीर मंसूरी
