कोलकाता: आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी, PM मोदी और 20 राज्यों के CM रहेंगे मौजूद:-

बंगाल: पश्चिम बंगाल की सत्ता में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA और BJP शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को चुने गए विधायक दल के नेता:-
शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। इसके तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
ब्रिगेड ग्राउंड में भव्य तैयारी:-

शपथ ग्रहण के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए पूरे मैदान में वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। पंडाल को बंगाल की संस्कृति और थीम के हिसाब से सजाया गया है।
झालमुड़ी-रसगुल्ला का लगेगा स्वाद:-
समारोह में आने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मैदान में बंगाल के मशहूर झालमुड़ी और रसगुल्ला के स्टॉल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम:-

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में 4 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। PM मोदी और अन्य VVIP मूवमेंट के लिए विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
