महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया संगेस्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण:-

जालौन: आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जालौन ने संगेस्वर महादेव मंदिर का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के पुजारी से व्यवस्थाओं एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर – समीर मंसूरी
