गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट…

संभल: गंगा दशहरा पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राजघाट बबराला का किया निरीक्षण; सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश:-

उत्तर प्रदेश: जनपद संभल में गंगा दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संभल श्री अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार ने मंगलवार को राजघाट बबराला पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा:-

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और पुलिस फोर्स की तैनाती की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम-एसपी ने मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा में कोई चूक न रहे।

डीएम बोले- सुरक्षा प्राथमिकता:-

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा, “गंगा दशहरा पर्व को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। ”प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD