शाहजहांपुर में एसपी ने खुदागंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण…

खुदागंज थाने का वार्षिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा केंद्र व शिशु गृह शुरू:-

शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना खुदागंज का वार्षिक निरीक्षण किया। आगमन पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्वागत किया तथा सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, लंबित विवेचनाएँ, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और जनसुनवाई प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

एसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, विवेचनाओं के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण तथा आमजन से संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया। उन्होंने महिला व बाल अपराध से जुड़े मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, नियमित गश्त और जनसंपर्क बढ़ाने को कहा।

निरीक्षण के बाद थाना परिसर में महिला सुरक्षा केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ किया गया। बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं। यह सुविधा महिला पुलिसकर्मियों और थाना आने वाली महिलाओं के लिए सहायक होगी।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD