थानों की पुलिस टीमों ने की वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी:-

सीतापुर: पुलिस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 वांछित/वारण्टी को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 वारंटी थानगांव थाना क्षेत्र से, 3 वारंटी सदरपुर थाना क्षेत्र से, 1 वारंटी सकरन थाना क्षेत्र से और 1 वारंटी इ0सु0पुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए वांछित/वारण्टी में राजेश उर्फ रज्जा, कृष्णाकान्त, अमरीश, कमलाप्रसाद, विजय, अनिल सिंह, स्वामी दयाल और सुमित पाल शामिल हैं। इन सभी को संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस टीमों ने सफलता प्राप्त की है।
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
