जालौन में शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा जुमा की नमाज अदा….

मास्जिदो में पाक ऐ रमजान मुबारक के अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई, पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:-

जालौन: पाक ऐ रमजान मुबारक के अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। नूरानी मस्जिद अकबरपुर इटौरा में सैकड़ों की तादाद में नमाजियों ने नमाज अदा की। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।

चौंकी प्रभारी अनुपम मिश्रा ने इमाम नवाजी शाह और काजी साहब रजब अली के साथ ईद की नमाज अदा करने को लेकर बातचीत की। नमाजियों ने एतराम के साथ हाथ फैला कर अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर पाक ऐ रमजान मुबारक अलविदा जुमा की शुभकामनाएं दीं।

इमाम नवाजी शाह ने कहा कि यह रमजान उल मुबारक का बहुत ही पाक महीना होता है, जिसमें हर मोमिन भाई को पूरे रोजे रखना चाहिए और अल्लाह की इबादत करना चाहिए। काजी साहब रजब अली ने कहा कि ईमान वाला वही होता है जिस शख्स से किसी दूसरे शख्स का दिल न दुखे और सामने वाले की तकलीफ बिना समझे लोगों की मदद करें।

रिपोर्टर – समीर मंसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD