सीतापुर पुलिस की सफलता, 25,000/- रुपये का इनामिया अपराधी पकड़ा गया….

25,000/- रुपये का इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अवैध शस्त्र/कारतूस बरामद:-

सीतापुर: पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसवां की पुलिस और एसओजी टीम ने एक 25,000/- रुपये के इनामिया अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल, एक जोड़ी पायल, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर और 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।

अभियुक्त का नाम इंदल गिरी पुत्र रामकिशुन गिरी निवासी खालसापुरवा थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर है। अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में कुल 4 अभियुक्तों का चालान किया जा रहा है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिसवां, प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री सतेन्द्र विक्रम सिंह और उनकी टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफलता के लिए टीम को बधाई दी है।

रिपोर्टर – राशिद खांन चांद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD