बहराइच में महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन….

नवरात्रि पर्व पर ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण का शुभारम्भ, महिला सशक्तिकरण बाइक रैली निकाली गई:-

उत्तर प्रदेश: बहराइच में रिजर्व पुलिस लाइन में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रतिकूल मौसम (वर्षा) के बावजूद पुलिस बल का उत्साह एवं समर्पण देखने योग्य रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी परिलक्षित हुआ।
रैली के दौरान मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता गीत एवं जिंगल प्रसारित किए गए। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान पीआरवी वाहन, अन्य चार पहिया वाहन तथा लगभग 55 दोपहिया वाहनों पर 180 से अधिक जागरूकता पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रावन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार नगर पयागपुर क्षेत्राधिकार हर्षित तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD