आदर्श नगर पंचायत हरगांव में चेयरमैन और ईओ की लगन से गौरीशंकर बाबा मंदिर तीर्थ स्थल पर गंगा आरती बनी ऐतिहासिक:-

सीतापुर: हरगांव की आदर्श नगर पंचायत में चेयरमैन और ईओ की लगन से गौरीशंकर बाबा मंदिर तीर्थ स्थल पर होने वाली गंगा आरती ऐतिहासिक बन गई है। हर शाम महादेव के इस धाम में होने वाली गंगा आरती भक्तों का मन मोह लेती है। मां गंगा आरती में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है।
गौरीशंकर बाबा मंदिर में रंग-बिरंगी लाइटों का नजाराः-
नगर पंचायत चेयरमैन गफ्फार खां और अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र ने बताया कि गौरीशंकर बाबा मंदिर तीर्थ क्षेत्र स्थल का नजारा हर शाम देखने योग्य है। गंगा आरती के समय भक्तों के जयकारों की गूंज मंदिर और तीर्थ स्थल पर उपस्थित जनसैलाब को आनंदित कर रही है। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी लाइटें और विशालकाय शंकर जी की प्रतिमा शोभायमान है।
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
