जालौन में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, जमाखोरी पर सख्ती…

डीजल-पेट्रोल की शिकायतों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक एक्शन में:-

जालौन: डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद में जगह-जगह मौके पर पहुंच कर लिया जायजा। कोंच तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां स्टॉक, वितरण व्यवस्था और बिक्री की स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

रिपोर्टर – समीर मंसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD