समर्पण-2026 नवरत्न फाउंडेशन का 24वां वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह…

नोएडा में 10 मई 2026 (रविवार) को सायं 6:30 बजे, नोएडा के सेक्टर-6 स्थित NEA भवन, B-110A में आयोजित किया:-

गौतम बुद्ध नगर: समर्पण-2026 निःस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों का वार्षिक उत्सव, 10 मई को नोएडा में गूंजेगी सेवा, महिला सशक्तिकरण को समर्पित संगीत और संस्कार की अनमोल सरगम। समाजसेवा के प्रति समर्पण भाव, मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संगम लिए।

नवरत्न फाउंडेशन का 24वां वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोहः-

आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को सायं 6:30 बजे, नोएडा के सेक्टर-6 स्थित NEA भवन, B-110A में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उन गुमनाम व अनसुने सेवायोद्धाओं को समर्पित है, जो बिना किसी प्रचार प्रसार और अपेक्षा के समाज के कल्याणार्थ निस्वार्थ रूप से डटे हुए हैं। इनमें शिक्षक , महिलाओं के आत्म रक्षात्मक प्रशिक्षक, समाजसेवी, चिकित्सक, स्वच्छता प्रहरी, पर्यावरण संरक्षक,पशु-पक्षियों के प्रति मानवीय संवेदना लिए संस्था,सुखद संगीत से आवाम के व्यथित चेहरों पर मुस्कान सजाने और ग्रामीण क्षेत्र के वो समाजिक योद्धा शामिल हैं, जिन्होंने अपने जीवन को दूसरों की सेवा में अर्पित कर दिया है।

नवरत्न फाउंडेशन्स का समर्पण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसी अनुभूति है जो दूसरों की पीड़ा को अपना समझती है। यह आयोजन उन सभी को सम्मानित करने का प्रयास है, जिन्होंने अपने हिस्से की मुस्कान व रोशनी समाज को दी है।

सांस्कृतिक संध्या में समाज सेवियों के जीवन को समर्पित संगीत का विशेष आकर्षण भी रहेगा। ज़ी टीवी सारेगामापा लिटिल चैंप्स एवं राइजिंग स्टार फेम लोकप्रिय गायक दिवाकर शर्मा दिल्ली-एनसीआर के धुरंधर गायकों के साथ मिलकर सुरों की ऐसी सरगम छेड़ेंगे। जो निःसंदेह आत्मा को स्पर्श करेगी। अत: आपसे निवेदन है, की हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर हमारे मान बढ़ाने के संग अपनी गरिमामयी उपस्थिति से ise सफल बनाने में हमारा अवश्य सहयोग करें।

निवेदक:
नवरत्न फाउंडेशन्स परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD