नोएडा में निषाद पार्टी की बड़ी रैली, दिखेगा शक्ति प्रदर्शन…

निषाद पार्टी का बड़ा ऐलान: 5 अप्रैल को नोएडा में होगी महर्षि कश्यप जयंती सभा:-

गौतमबुद्ध नगर: आज दिनांक 02 अप्रैल 2026, दिन बृहस्पतिवार को निषाद इंडिया घोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. संजय कुमार निषाद जी जनपद गौतमबुद्ध नगर के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल है। देश के अन्य राज्यों, जैसे केरल और बंगाल के चुनाव में भी निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए तन-मन-धन से लगे हुए हैं। निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी और महाराजा गुह्यराज निषाद जी के मिलन जैसा पवित्र है।

श्री निषाद जी ने कहा कि निषाद पार्टी द्वारा प्रदेश में 04 स्थानों (गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ एवं वाराणसी) पर बड़ी सभाएं करने का प्लान किया गया था, जिसे आप पत्रकार बंधुओं ने चुनावी आगाज का भी नाम दिया था। उसी क्रम में निषाद पार्टी ने जनपद गोरखपुर एवं प्रयागराज में सफल आयोजन किया। मछुआ समाज के हजारों लोग उन रैलियों में पहुंचे और अपने आरक्षण, ताल-घाट, खनन-वाल, श्रेणी तीन की जमीन एवं क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के तहत मिलने वाले अधिकारों को वापस पाने की मांग सरकार के समक्ष रखी गई है।

आगामी 05 अप्रैल 2026 को निषाद पार्टी द्वारा प्रदेश के जनपद मेरठ में होने वाली प्रस्तावित रैली को जनपद गौतमबुद्ध नगर में स्थानांतरित किया गया है, क्योंकि जनपद गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में महान धनुर्धर वीर एकलव्य का द्वापर युग में छल और प्रपंच से अंगूठा कटवा दिया गया था। प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों ने भी ठेकेदारी की तर्ज पर मछुआ/कश्यप/निषाद/तुरैहा समाज से वोट तो लिया, किन्तु नाम मात्र का मंत्री पद देकर इनके अधिकारों का अंगूठा काटने का काम किया।

इसी क्रम में निषाद पार्टी कोर कमेटी ने तय किया कि जनपद गोरखपुर निषाद पार्टी की जन्मभूमि है, जनपद प्रयागराज में मछुआ समाज का गौरवशाली इतिहास है और जनपद गौतमबुद्ध नगर में मछुआ/कश्यप/निषाद समाज को छल से ठगने का एक बड़ा इतिहास रहा है। उस इतिहास को मछुआ समाज दोबारा न दोहराये, इसी के चलते रैली के स्थान को जनपद मेरठ से जनपद गौतमबुद्ध नगर में बदला गया है।

5 अप्रैल को नोएडा में निषाद पार्टी की महर्षि कश्यप जयंती सभा, तैयारियां जोरों पर:-

आगामी 05 अप्रैल 2026 को निषाद पार्टी द्वारा नोएडा इंडोर स्टेडियम में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में एक बड़ी सभा आयोजित होने जा रही है, जिसमें निषाद पार्टी की पश्चिमांचल कमेटी अपना दमखम दिखाएगी। यह सभा उन लोगों को जवाब देने का भी कार्य करेगी, जो कहते हैं कि निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक ही सीमित है।

निषाद पार्टी को आज प्रदेश में मछुआ समाज की सभी उपजातियों—केवट, मल्लाह, बिंद, कहार, धीवर, कश्यप, तुरैहा, रायकवार समेत अन्य पिछड़ी जातियों का भी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि ये जातियां भी अपने आप को पूर्व की सरकारों से ठगा हुआ महसूस करती हैं। गौतमबुद्ध नगर में होने वाली रैली में जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र डांडा जी एवं हमारे युवा मोर्चा के सुमित गुर्जर, डॉ. प्रवीन निषाद जी, रविकांत निषाद, व्यास मुनि निषाद, पूरन सिंह कश्यप, प्रदीप कश्यप, जोगेंद्र विकल, के नेतृत्व में हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग भी शामिल होंगे।

धन्यवाद

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD