श्रावस्ती को मिलीं नई जिलाधिकारी, IAS अन्नपूर्णा गर्ग ने संभाला कार्यभार….

2016 बैच की IAS अन्नपूर्णा गर्ग बनीं श्रावस्ती की 38वीं DM, कहा- जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण:-

श्रावस्ती: जनपद को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को श्रावस्ती की 38वीं जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सुशासन व पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत:-

इससे पहले वह उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के पद पर तैनात थीं। कार्यभार संभालने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जनसुनवाई को देंगे प्राथमिकता:-

पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च रखते हुए जिले में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, “जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना, विकास कार्यों को गति देना और आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता होगी। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा।

योजनाओं पर रहेगी विशेष निगरानी:-

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD