असम में योगी की हुंकार, बोले- यूपी में सब चंगा, सड़क पर नमाज नहीं….

योगी का कांग्रेस पर हमला, कहा- राम के अस्तित्व को नकारने वालों को सबक सिखाएं:-

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने असम में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर दिखाया। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।’

ये बातें सीएम योगी ने असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को कहीं। उन्होंने यहां दो रैलियां कीं। इनमें बरपेटा से एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास और बरसौला सीट पर विटुबरन शर्मा के लिए वोट देने की अपील की।

रिपोर्टर –  प्रतिक्षा सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD