दिल्ली सिविक सेंटर में MCD फेडरेशन का जोरदार प्रदर्शन….

सिविक सेंटर में MCD फेडरेशन का हल्ला बोल, कैशलेस सुविधा और बकाया भुगतान की मांग:-

दिल्ली: 16 अप्रैल 2026 को सिविक सेंटर दिल्ली में नगर निगम फेडरेशन की तरफ से गेट नं. 1 से गेट नं. 5 तक भारी विरोध प्रदर्शन निकाला गया। यह प्रदर्शन ठेकेदारी प्रथा को हटाने की मांग को लेकर किया गया।प्रदर्शन के दौरान फेडरेशन के चेयरमैन जेपी टांक ने कहा कि MCD कर्मचारियों की मांगें कोई बहुत बड़ी नहीं हैं।

ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ सिविक सेंटर में फूटा गुस्सा, दी अनशन की चेतावनीः-

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी MCD कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए और कर्मचारियों के कई सालों से अटके भुगतान को तुरंत पूरा किया जाए। जेपी टांक ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे निजीकरण के विरोध में अनशन पर बैठेंगे। महिला नेता रीना बोस ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया और ऐलान किया कि मांगें न माने जाने पर वे भी अनशन में शामिल होंगी।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में MCD कर्मचारी शामिल हुए और गेट नं. 1 से गेट नं. 5 तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।

रिपोर्टर – संतोष राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD