बीकापुर: 6 माह के लिए प्रशासक बने प्रधान, सम्मान समारोह में जुटे दर्जनों ग्राम प्रधान; विधायक मुख्य अतिथि:-

अयोध्या: बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सभी प्रधान प्रशासक के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दूरदर्शी निर्णय के बाद बीकापुर ब्लॉक प्रधान संघ ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान का हुआ सम्मान:-

ब्लॉक परिसर बीकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान का प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधान संघ ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा और CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक निरंतरता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
विधायक बोले: प्रधानों को मिला स्नेह का आभार:-

विधायक ने कहा, “इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आप सभी का आभार। इस सम्मान एवं आत्मीयता के लिए बीकापुर ब्लॉक प्रधान संघ तथा समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।”
ये प्रधान रहे मौजूद:-

समारोह में मेवा लाल चौहान, राम चन्द्र निषाद, मुकेश निषाद, कुलदीप निषाद, पंकज सोनी, अमर बहादुर, मुकुल, आनन्द, बृज कुमार यादव, विजय गौड़, राजाराम वर्मा, सोनू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी, बजरंग प्रसाद, अशोक यादव, हरि प्रसाद, सत्य प्रकाश वर्मा, दयानन्द वर्मा, विरेन्द्र वर्मा, अखिलेश सिंह, राकेश यादव, अनिल तिवारी, नित्यानन्द, शशी कान्त मिश्रा, मो० नफीस, लवकुश यादव, सुनील कुमार, राम निरंजन निषाद, बलवंत सिंह, पम्पू राना, अनिल सिंह, बृजेश यादव, मिहीलाल यादव, अवधेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रधान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सरकार के इस फैसले से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और प्रशासक के रूप में प्रधान गांव के विकास को गति देंगे।
रिपोर्टर – देवेंद्र प्रताप
