एसपी चारू निगम ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण…

सुलतानपुर: पासिंग आउट परेड की तैयारी तेज, एसपी ने कहा- अनुशासन ही पुलिस की पहचान:-

उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन सुलतानपुर में साप्ताहिक शुक्रवार परेड तथा रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षण किया।एसपी चारू निगम ने पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के वर्दी-टर्नआउट, शस्त्रों के रख-रखाव एवं समग्र प्रस्तुति को परखा गया। एसपी ने अनुशासन को पुलिस बल की मूल आधारशिला बताते हुए टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया।

पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड: एसपी ने परखा टर्नआउट, दिए सुधार के निर्देशः-

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जिन बिंदुओं पर सुधार अपेक्षित था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को परेड की प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण पारंगत बनाया जाए तथा समन्वित एवं आकर्षक प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड पुलिस बल की अनुशासन, दक्षता एवं पेशेवर क्षमता का प्रतीक होती है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। एसपी चारू निगम ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा आगामी पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द में सलामी ग्रहण की और अर्दली रूम में अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के नियमित अद्यतन तथा परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD