महिलाओं और बच्चों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, क्षेत्र को बड़ी सौगात:-

संभल: जिले के बहजोई में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। यहां सुमंगलम मेटरनिटी एंड हार्ट केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने फीता काटकर किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधा जरूरी: डीएम:-
इस मौके पर डीएम डॉ. पेंसिया ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर और संवेदनशील सेवाएं प्रदान की जाएं।
महिला-बच्चों के लिए बनेगा अहम केंद्र: सीएमओ:-

वहीं सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि यह अस्पताल खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र साबित होगा। यहां आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
एडवांस्ड चाइल्ड केयर सेंटर की सुविधा:-
अस्पताल में एडवांस्ड चाइल्ड केयर सेंटर की सुविधा भी दी गई है, जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग वार्ष्णेय नवजात और बच्चों का उपचार करेंगे। साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित डिलीवरी सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
क्षेत्रवासियों ने बताया बड़ी सौगात:-

कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिन्होंने अस्पताल के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
