जालौन में रफ्तार का कहर: खंती में गिरी कार, मंदिर जा रही 3 महिलाएं घायल…

भैरव बाबा मंदिर जा रही महिलाओं की कार बेकाबू, जालौन में खंती में पलटी; तीन घायल:-

जालौन: तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूरा कमसेरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।

मंदिर दर्शन को जा रहीं थीं महिलाएं:-

हादसे में कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाओं को इलाज के लिए उरई में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक उरई के बघोरा से सभी महिलाएं माधौगढ़ क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। कार एक युवती चला रही थी, जिसका अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है।

रिपोर्टर – रणजीत गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD