टोंक भाजपा कार्यालय में आईटी-मीडिया टीम की बैठक….

27 अप्रैल को टोंक आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, करेंगे कार्यालय का उद्घाटन; आईटी-मीडिया टीम की बैठक:-

राजस्थानः टोंक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को टोंक आएंगे। वे यहां भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय में आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चाः-

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है।

सोशल मीडिया पर प्रचार के निर्देशः-

जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें। साथ ही मीडिया टीम को भी कार्यक्रम की हर गतिविधि को प्रभावी तरीके से कवर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता दीपक संगत, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, राजेश शर्मा, प्रधान काबरा, जिला प्रवक्ता जुली शर्मा, रामावतार धाभाई, रतिराम पहाड़िया, विजय मालवानी, मीडिया संयोजक कमलेश यादव, हेमंत सैनी, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, बलवंत मराठा, सुभाष सैनी, शम्भू शर्मा, देवराज गुर्जर, धारासिंह गुर्जर, नरेंद्र चोपडा, उज्ज्वल गौत्तम, पंकज शर्मा, चरण सिंह चौधरी, मनीष सिसोदिया, हकीकत सौदा, लक्ष्मण चौधरी, लवेश मीणा, श्योराज जाट, नवरत्न वर्मा, विनोद गुर्जर, विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – एस रहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD