छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई….

महासमुंद: सिंघोडा पुलिस ने श्यामा ट्रेवल्स की बस से 46 लाख की चांदी पकड़ी, कटक का तस्कर गिरफ्तार:-

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले की सिंघोडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर रेहटीखोल में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के गहने बरामद किए हैं।

श्यामा ट्रेवल्स की बस से हुई बरामदगी:-

श्यामा ट्रेवल्स की बस में सफर कर रहे एक शख्स के पास से यह चांदी बरामद की गई है। बरामद चांदी की कीमत 46 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। चांदी का परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज के किया जा रहा था।

कटक निवासी आरोपी हिरासत में:-

पुलिस ने मौके से ओडिशा के कटक निवासी राजकिशोर शर्मा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में वह चांदी से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया।

आयकर विभाग करेगा जांच:-

फिलहाल अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस और आयकर विभाग अब यह जांच कर रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

रिपोर्टर – रजत डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD