जालौन: विश्वकर्मा मंदिर से घंटे चुराने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार….

विश्वकर्मा मंदिर चोरी का खुलासा: जालौन पुलिस ने 3 चोर पकड़े, आधा दर्जन घंटे बरामद:-

जालौन: कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जालौन नगर क्षेत्र में स्थित विश्वकर्मा मंदिर से चोरी हुए आधा दर्जन घंटे बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:-

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान शाहरुख खान, फरहान मंसूरी और राजा खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शातिर किस्म के हैं और मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार थे।

ऐसे पकड़े गए आरोपी:-

जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर से घंटे चुराने वाले आरोपी क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए घंटे बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह पूरा मामला जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का है।

रिपोर्टर – रणजीत गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD