अवध पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर के अंश अग्रहरि ने 94.17% से जनपद में दसवां स्थान पाया, निर्मल ने इंटर में लहराया परचम:-

सुलतानपुर: जनपद सुलतानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित अवध पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का माहौल है। हाईस्कूल छात्र अंश अग्रहरि ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद सुलतानपुर में दसवां स्थान तथा विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट छात्र निर्मल अग्रहरि ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
सम्मान समारोह में मेधावियों का बढ़ाया हौसला:-

छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य दिलीप मिश्रा एवं वाइस प्रिंसिपल अरविंद यादव ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर – अनिल जायसवाल
