सोनभद्र: पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कवरी ने रचा इतिहास….

पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कवरी के टॉप टेन छात्रों का भव्य सम्मान समारोह, जिला पंचायत सदस्य रितु सिंह पटेल रहीं मुख्य अतिथि:-

सोनभद्र: सदर ब्लाक के पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कवरी में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश के टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ:-

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रितु सिंह पटेल रहीं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी और संरक्षक सुरेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्य बोले- यह पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम:-

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब छात्र अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हैं तो सफलता स्वयं उनके कदम चूमती है। आज शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती है।

संरक्षक ने दी देश सेवा की सीख:-

संरक्षक सुरेश तिवारी ने छात्रों से अपील की कि वे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करें और अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करें। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है।

प्रबंधक बोले- शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगा विद्यालय:-

चाणक्य न्यूज से बातचीत में प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि विद्यालय के बच्चे आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में अनुराग त्रिपाठी, सागीर खां, राजू प्रसाद, संदीप चौहान, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पायल सोनी, प्रीति, सरोज, श्रेया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD