सुलतानपुर: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग…

गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज का प्रदर्शन, तहसीलों में दिया गया ज्ञापन:-

सुलतानपुर: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जनपद सुल्तानपुर की सभी तहसीलों में पहुंचकर उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों एवं युवाओं ने जनजागरण अभियान चलाकर जगह-जगह लोगों को गौ संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। जिला अधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपाने तैयारी की जा रही है अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में सकल हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सनातनी सुरेंद्र यादव, बजरंग दल विद्यार्थी संपर्क प्रमुख राघवेंद्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, विनम्र सनातनी, अनमोल, सचिन यादव, अंकित जी, सूरज जी, हर्षित दुबे, पुष्कर त्रिपाठी, आलोक पांडेय, सूरश्याम त्रिपाठी सहित सरस्वती विद्या मंदिर धनपतगंज के छात्र मौजूद रहे।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD