सोनभद्र: डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप….

विकास कार्यों पर डीएम सख्त: घोरावल पेयजल योजना से रॉबर्ट्सगंज सड़क तक किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश:-

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड अपना लिया है। डीएम ने जनपद की कई अहम योजनाओं का अचानक निरीक्षण कर अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी।

पेयजल योजना से सड़क चौड़ीकरण तक जांची हकीकत:-

जिलाधिकारी ने घोरावल की पेयजल योजना और कलवारी-रॉबर्ट्सगंज सड़क चौड़ीकरण कार्य की मौके पर जाकर गुणवत्ता और प्रगति परखी। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही गिट्टी तक की मौके पर जांच कराई गई।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:-

डीएम चर्चित गोंड ने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने बरसात से पहले कलवारी-रॉबर्ट्सगंज सड़क चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अब काम नहीं, नतीजे दिखेंगे:-

डीएम का साफ संदेश है कि सोनभद्र में अब सिर्फ कागजी खानापूर्ति नहीं चलेगी, जमीन पर नतीजे दिखने चाहिए। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण और सख्त तेवर से विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD