संभल ब्रेकिंग: लहरावन गांव के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बच्चे गंभीर:-

उत्तर प्रदेश: संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में लहरावन गांव के पास तेज रफ्तार ने एक परिवार को अस्पताल पहुंचा दिया। टेंपो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घर लौटते वक्त हुआ हादसा:-
कनुआ नगला निवासी बदन सिंह अपनी पत्नी कमलेश और दो बच्चों अमित व ममतेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लहरावन गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार परिवार के सभी लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
अफरा-तफरी के बीच पहुंचे अस्पताल:-

टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चारों को संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए घायलों को निजी अस्पताल ले गए।
सड़क सुरक्षा नियमों की फिर उड़ी धज्जियां:-
लगातार हो रहे सड़क हादसे जिले में यातायात नियमों की अनदेखी की पोल खोल रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही कब तक लोगों की जान जोखिम में डालती रहेगी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
