राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई…

नागपुर: महाकाली नगर में हर्षोल्लास से मनी तुकडोजी महाराज जयंती, समाज सुधार के संदेश को किया याद:-

महाराष्ट्र: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जयंती महाकाली नगर स्थित गुरुदेव सेवा मंडल नागपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह तुकडोजी महाराज की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जयंती के अवसर पर भजन-उपदेश और ग्राम गीता पाठ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर महाराज को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ने समाज में एकता, स्वावलंबन, ग्राम विकास, अंधविश्वास उन्मूलन और देशभक्ति का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अमित मुद्गल, गुरुवर्य नारायण चांदूरकर, श्री गणेश निम्बार्टे, श्री रामभाऊ ढगे, श्री चांदेकर सर समेत कई गणमान्यों ने विशेष प्रयास किया।

रिपोर्टर – रिदम शेंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD