सवाई माधोपुर: लोकगीत और क्विज से योजनाओं की जानकारी….

भजनलाल सरकार का ‘ग्राम रथ अभियान’: सवाई माधोपुर में LED मोबाइल वैन से योजनाओं का प्रचार, कला जत्थे दे रहे प्रस्तुति:-

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जिले में ‘ग्राम रथ अभियान 2026’ के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए LED मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंच रही हैं। कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

20 पंचायतों में पहुंचा रथ:-

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि शनिवार को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत गोगोर, सेलु, दोबडा कलां व मखौली, खण्डार की गोठबिहारी, नायपुर, खिरदरपुर जादौन व तलावड़ा, बामनवास की रानिला, बडीला, दातासुती, टुण्डीला, टौडा, डूंगरवाडा, भांवरा व अमावरा, गंगापुर सिटी की नारायणपुर टटवाडा, तलावडा, कुनकटा व मच्छीपुरा में रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया।

लोक कलाकार कर रहे जागरूक:-

कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के लोक कलाकार लोक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता के जरिए भी आमजन को ग्रामीण विकास योजनाओं, अधिकारों और जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

सुझाव पेटिका भी रखी गई:-

ग्राम रथों पर सुझाव पेटिका रखवाई गई है ताकि कोई भी आमजन अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सके। अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD