जालौन ब्रेकिंग: कदौरा में तेज रफ्तार डंपर ने ली रिटायर लेखपाल की जान, बैंक से लौटते वक्त हुआ हादसा:-

उत्तर प्रदेश: नगर कदौरा में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल 71 वर्ष की मौत हो गई। वह उरई स्थित बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से वापस कदौरा लौट रहे थे।रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रभु दयाल पुत्र उमराव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल डंपर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कस्बे और हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
रिपोर्टर – रणजीत गौतम
