संभल में “बागभारती तीर्थ” को लेकर बढ़ी हलचल….

राजस्व रिकॉर्ड में मिला ‘बागभारती तीर्थ’ का उल्लेख, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त:-

संभल: जनपद की तहसील संभल क्षेत्र के कंवलपुर सराय इलाके में “बागभारती तीर्थ” को लेकर नया खुलासा सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में तालाब क्षेत्र के पास “बागभारती तीर्थ” दर्ज मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थल को कब्जा मुक्त कराया।

क्या है राजस्व रिकॉर्ड में:-

जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 813, रकबा 0.024 हेक्टेयर भूमि “बागभारती तीर्थ” के रूप में दर्ज है। वहीं गाटा संख्या 815 नाला, गाटा संख्या 817 चक रोड तथा गाटा संख्या 816 कब्रिस्तान के रूप में अभिलेखों में अंकित है। चारों गाटों का कुल रकबा 0.090 हेक्टेयर बताया गया है।

तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई:-

तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार दीपक कुमार ज़ुरैल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों और अन्य तथ्यों की गहन पड़ताल के बाद बागभारती तीर्थ वाले स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया।

68 तीर्थों से जुड़ रहा नाम:-

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्थल लंबे समय से कथित “68 तीर्थों” में शामिल बताया जा रहा है। राजस्व रिकॉर्ड में नाम सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि यह स्थल वास्तव में 68 तीर्थों में शामिल है, तो इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की विधिवत जांच कराई जानी चाहिए। फिलहाल प्रशासन अभिलेखों की गहन पड़ताल कर रहा है।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD