बलिया: SP का सिकन्दरपुर थाने में छापा, साइबर कक्ष शुरू….

सिकन्दरपुर थाने में नवनिर्मित CCTNS कक्ष का SP ने किया उद्घाटन, दिए सख्त निर्देश:-

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को थाना सिकन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष तथा सी-सी-टी-एन-एस/साइबर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।

बैरक-मेस का निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के निर्देश:-

SP ओमवीर सिंह ने थाना भवन, परिसर और रिक्रूट आरक्षियों के रहने-खाने के लिए बने बैरक व मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क की जांच, YAKSH AI की दी जानकारी:-

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रशिक्षु महिला कर्मियों से पूछताछ की और रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की जांच की। उन्होंने थाने के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘YAKSH’ नामक नवीनतम AI-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से बताया।

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य अपराधियों की रियल-टाइम निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। साथ ही साइबर अपराध के प्रति जनता व पुलिस दोनों को सचेत रहने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई पर विशेष जोर, शहर में पैदल गश्त:-

SP ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के रखरखाव तथा कम्प्यूटर उपकरणों की सुरक्षा व निरंतर उपयोग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के बाद पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के शहर, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – जयप्रकाश अतीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD