शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले: गाजीपुर में मंत्री ओपी राजभर ने दिए बढ़े मानदेय के सांकेतिक चेक:-

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के सांकेतिक चेक प्रदान किए।
हर ब्लॉक से बुलाए गए शिक्षामित्र:-

जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक शिक्षामित्र को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। मंत्री ओपी राजभर ने सभी को मंच से सांकेतिक चेक सौंपे। बढ़ा हुआ मानदेय पाकर शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे।
CM योगी का जताया आभार:-

शिक्षामित्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने हमारा ख्याल रखा और वर्षों पुरानी मांग पूरी की। उन्होंने मानदेय वृद्धि के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
ये गणमान्य रहे मौजूद:-

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जखनिया विधायक बेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के स्वागत से हुई। इसके बाद डीएम ने मंत्री ओपी राजभर का स्वागत किया। बीएसए ने राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत को सम्मानित किया।
रिपोर्टर – मोहम्मद उर्फी
