संभल ब्रेकिंग: नए DM अंकित खंडेलवाल ने संभाला चार्ज…

नवागत DM अंकित खंडेलवाल ने संभाली कमान, भगवान कल्कि के दर्शन के बाद लिया चार्जः-

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने भगवान कल्कि के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे ट्रेजरी पहुंचे और औपचारिक रूप से चार्ज लिया।

योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता:-

मीडिया से बातचीत में डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विकास और चुनौतियों पर रहेगा फोकस:-

डीएम ने कहा कि जिले की क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले अंकित खंडेलवाल आगरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। प्रशासनिक अनुभव के चलते जिले में उनसे बेहतर काम की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD