अटरिया पुलिस की कार्रवाई: SP अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर SOG का एक्शन, मुठभेड़ में धरे गए गैंगस्टर; 45 ग्राम सोना-2700 नगद बरामद:-

सीतापुर: पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चोरी/लूट की घटनाओं के खुलासे में लगी अटरिया पुलिस व SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को नहर कोठी, थाना अटरिया के पास पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। कब्जे से 7 लाख के जेवर, तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। इस गैंग के 5 सदस्य 10 मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
ऐसे हुई मुठभेड़:-

ASP दक्षिणी श्री दुर्गेश सिंह के पर्यवेक्षण व CO सिधौली श्री विशाल गुप्ता के नेतृत्व में अटरिया पुलिस व SOG टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित मोहम्मद फरीद अपने साथी के साथ किसी वारदात की फिराक में है। नहर कोठी के पास घेराबंदी पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद फरीद पुत्र सिराज निवासी सराय बाड़ी, सिधौली के बाएं पैर में और बैजनाथ उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह निवासी नंदवन, संदना के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
क्या-क्या बरामद हुआ:-

एक अदद बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, दो अदद तमंचा 315 बोर, 4 अदद खोखा व 3 जिंदा कारतूस 315 बोर, पीली धातु के आभूषण करीब 45 ग्राम, कीमत लगभग 7 लाख रुपये, 2700 रुपये नगद।
गैंग के 5 सदस्य पहले ही पकड़े गए:-
10 मई को अटरिया पुलिस ने बेलहा मोड़ के पास से काले रंग की स्कॉर्पियो UP32QK6645 में सवार 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम अंकुश शुक्ला, विपुल पाण्डेय, विनय कुमार राठौर, शनि और करन हैं। कब्जे से 37,500 रुपये नगद, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक तमंचा-कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट UP27AK6957 लगी स्कॉर्पियो बरामद हुई।
1.80 लाख की चोरी कबूली:-
पूछताछ में आरोपियों ने 22/23 अप्रैल की रात रनुवापारा के पंकज शुक्ला के घर से आभूषण और कस्बा अटरिया के महादेव विश्वकर्मा की दुकान से 1.80 लाख नगद चोरी करना कबूला। चोरी के पैसे बांट लिए थे और कुछ जेवर बेच दिए थे। गैंग के तीन साथी निर्भय सिंह, बैजनाथ और फरीद फरार थे, जिनमें से बैजनाथ व फरीद आज मुठभेड़ में पकड़े गए।
आपराधिक इतिहास:-

मोहम्मद फरीद पर लखनऊ के महानगर, सहादतगंज, ठाकुरगंज थानों में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर समेत 6 केस दर्ज हैं। बैजनाथ उर्फ धीरज पर सिधौली व लखनऊ में SC-ST एक्ट, लूट व गैंगस्टर के 3 केस हैं। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। थाना अटरिया टीम व SOG प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह मय टीम शामिल रही। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
रिपोर्टर – राशिद खान चांद
