रायपुर: महादेव घाट पर मना ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’….

सोमनाथ पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, गुजरात से PM मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया:-

छत्तीसगढ़: देश की सनातन संस्कृति और आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में रविवार को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

PM मोदी ने गुजरात से किया संबोधित:-

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देशवासियों को संबोधित किया। PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और सनातन संस्कृति में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

CM साय ने की शिव आराधना:-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरा होना पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

मंत्री-जनप्रतिनिधि रहे मौजूद:-

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के इस आयोजन में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर के इतिहास और पुनर्निर्माण यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया।

रिपोर्टर – श्रीराम सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD