सुल्तानपुर: सोमनाथ पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम…

ADM-MLC ने देखा PM मोदी का सजीव प्रसारण, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रसाद वितरण:-

सुल्तानपुर: जिलाधिकारी के निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अंतर्गत सुल्तानपुर में रविवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कलश यात्रा से हुई शुरुआत:-

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी सहित कई महिला पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मन्दिर, सीता कुण्ड घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

PM-CM का सजीव प्रसारण देखा:-

सभागार में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री जी के ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ कार्यक्रम और सोमनाथ मंदिर परिसर, प्रभास पाटन, गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि और जनसामान्य ने PM-CM का संबोधन सुना।

शिव तांडव से भाव-विभोर हुए लोग:-

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार राहुल पाण्डेय ने शिव तांडव, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। कृषि विभाग के श्री तारकेश्वर जी ने मंच संचालन किया।

अतिथियों का स्वागत:-

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने विधान परिषद सदस्य का और जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डीसी NRLM के.डी गोस्वामी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, अपना दल जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों व जनसामान्य को प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि की अनुमति से धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर – अनिल जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD