खण्डार: NH-552 पर चालक ने खोया नियंत्रण, कार RJ 20 CK 4805 नाले में जाकर खड़ी हुई; भीड़ जमा:-

राजस्थान: खण्डार क्षेत्र के फरिया गांव के पास बुधवार सुबह एनएच-552 हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतरकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और नाले में जाकर सीधी खड़ी हो गई, जिससे कार सवारों की जान बच गई।
3-4 युवक थे सवार, कोई घायल नहीं:-
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में 3 से 4 युवक सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चालक ने खोया नियंत्रण:-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार हाईवे से नीचे उतर गई। हालांकि कार सवार युवकों ने घटना को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया तथा वीडियो बनाने से भी मना किया।
कोटा पासिंग सेलेरियो कार:-
हादसे का शिकार हुई कार का नंबर RJ 20 CK 4805 है। यह कोटा आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत मारुति कंपनी की सेलेरियो मॉडल कार है। फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। कार सवार युवक मौके से कार को निकालने के प्रयास में जुटे रहे।
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी
