बहराइच: मेसी ट्रैक्टर एजेंसी पर व्यापार संगठन की बैठक….

उद्योग व्यापार संगठन की जिला स्तरीय बैठक, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या ने बांटे नियुक्ति पत्र; ग्राम स्तर तक विस्तार पर जोर:-

बहराइच: रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बहराइच की जिला स्तरीय बैठक मेसी ट्रैक्टर एजेंसी, टिकोरा मोड़ पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन श्रावस्ती, सुभाष सत्या ने जिले के समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बहराइच के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सोनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया।

ग्राम स्तर तक संगठन पहुंचाने पर जोर:-

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में जिले में ग्राम स्तर तक संगठन को पहुंचाने और विस्तार करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद:-

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय रस्तोगी, विनय कुमार वैश्य, बाल गोविन्द निषाद, मोहम्मद अयान, निकुंज केडिया, जिला प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, जिला मंत्री सुधीर कुमार साहू, बहराइच नगर अध्यक्ष रस्तोगी राज, नगर महामंत्री राम प्रकाश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अविनाश महेश्वरी, ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज सत्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष कैसरगंज राजेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – विनय रस्तोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD