राजस्थान में जल संरक्षण का जनआंदोलन शुरू….

टोंक: बीसलपुर डैम से शुरू हुआ ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’, अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश:-

राजस्थान: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर बड़े जनआंदोलन की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार को बीसलपुर डैम स्थित श्री महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं जल संसाधनों की निरंतर उपलब्धता की कामना की।

‘पानी बचाना, भविष्य सुरक्षित करना’: सीएम:-

शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और जनभागीदारी को समर्पित जनआंदोलन है। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण को जन अभियान के रूप में अपनाने की अपील की। सीएम ने कहा, “पानी बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।”

कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, दिए निर्देश:-

मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने दोहराया कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और प्रभावी प्रबंधन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक-कलेक्टर समेत ये रहे मौजूद:-

कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह तथा जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – एस रहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD