ब्रेकिंग: हमीरपुर में बेतवा नदी का निर्माणाधीन पुल गिरा….

CM योगी सख्त: हमीरपुर पुल हादसे में 6 की मौत पर 5-5 लाख की मदद, DM बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई:-

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल की स्लैब गिरने से भीषण हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

अलर्ट के बाद भी चल रहा था काम:-

रात अचानक तेज आंधी और तूफान आया। आंधी-पानी के अलर्ट के बाद भी निर्माण स्थल पर रात में काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढह गई और उसके साथ ही स्लैब और कोठी भी नीचे गिर गई। मलबे में दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, SDRF तैनात:-

सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। SDRF की टीम भी राहत-बचाव कार्य में जुटी है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

CM योगी ने लिया संज्ञान, आर्थिक मदद का ऐलान:-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। सीएम ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर – बृहतकीर्ति मिश्र

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD