प्रयागराज: 3 महीने की ड्यूटी के बाद गार्ड की सैलरी हड़पी…

‘पर-डे ₹200 कटेगा’ कहकर ड्यूटी से हटाया, 3 महीने की सैलरी भी नहीं दी: प्रयागराज के सिक्योरिटी गार्ड का आरोप:-

प्रयागराज: सिविल लाइन स्थित सेफ्टी साइल्ड इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस पर सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी हड़पने और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। अयोध्या निवासी पीड़ित गार्ड अरविंद सिंह ने कंपनी संचालक हृदय सिंह पर 3 महीने की ड्यूटी के बाद भी भुगतान न करने और पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला:-

अरविंद सिंह के मुताबिक वह पिछले 3 महीने से हृदय सिंह के पास सिविल लाइन स्थित साइलेंट नॉइस रेस्टोरेंट में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। तबीयत खराब होने पर 3 मई 2026 को छुट्टी लेकर घर चला गया। 10 मई को ड्यूटी पर लौटने के लिए फोन किया तो हृदय सिंह ने आने से मना कर दिया और कहा कि “पर-डे के हिसाब से ₹200 कटेगा।

सैलरी मांगने पर टालमटोल:-

अरविंद ने 15 मई को बकाया सैलरी मांगी तो कहा गया कि 26 तारीख को पैसा मिलेगा। 26 मई को कंपनी को भुगतान मिल गया, लेकिन अरविंद को एक भी पैसा नहीं दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि फोन करने पर हृदय सिंह कॉल नहीं उठाते। दूसरे नंबर से फोन करने पर कहते हैं “शाम तक भेज दूंगा”, लेकिन बाद में नंबर पहचान कर उठाना बंद कर देते हैं।

जो करना है कर लो’ की धमकी:-

अरविंद का आरोप है कि पैसे मांगने पर हृदय सिंह फोन पर धमकी देते हैं कि “जो तुम्हें जो करना है कर लो, नहीं देंगे पैसा।” अरविंद ने कहा, “बीवी-बच्चे हैं, पढ़ाई-लिखाई, खाने-पीने का खर्चा कैसे चलेगा? 3 महीने से हम बहुत परेशान हैं, समझ नहीं आ रहा क्या करें।”

हाजिरी और चैटिंग का प्रूफ मौजूद:-

अरविंद सिंह का दावा है कि उसके पास 3 महीने की ड्यूटी की हाजिरी फोटो सहित प्रूफ है और पैसे को लेकर हृदय सिंह से हुई चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी मौजूद हैं। अरविंद ने आरोप लगाया कि हृदय सिंह का यही धंधा है – लोगों से काम करवाकर पैसा हड़प लेना और किसी बहाने नौकरी से निकाल देना। इससे कंपनी का नाम भी बदनाम हो रहा है।

लाइसेंस रद्द करने की मांग:-

पीड़ित अरविंद सिंह ने मांग की है कि हृदय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनका सिक्योरिटी लाइसेंस रद्द किया जाए, ताकि वह आगे किसी और के साथ ऐसा न कर सके।

रिपोर्टर – अभिषेक सिंह

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD